Trending
Sat, February 07, 2026
रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस की योजना है कि अक्टूबर 2021 में शूटिंग के लिए एक अभिनेत्री को ISS में भेजा जाए. रोस्कोस...
रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस की योजना है कि अक्टूबर 2021 में शूटिंग के लिए एक अभिनेत्री को ISS में भेजा जाए. रोस्कोस्मोस ने कहा है कि अभी वह अभिनेत्री की तलाश में है.
नई दिल्ली: ऐसा लगता है कि रूस (Russia) अंतरिक्ष (space) में अभिनेत्री भेजने वाला पहला देश बनना चाहता है. उसने एक ऐसे ही प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है. हालांकि इससे पहले साल की शुरुआत में हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज (Tom Cruise) ने घोषणा की थी कि वह डौग लिमन (Doug Liman) की $ 200 मिलियन की फिल्म के लिए अंतरिक्ष में जाकर शूटिंग करेंगे. साथ ही कहा था कि यह पहली फिल्म होगी, जिसके सीन अंतरिक्ष में फिल्माए जाएंगे. ऐसे में यदि यह प्रोजेक्ट पहले पूरा होता है, तो टॉम क्रूज फिल्म की शूटिंग के लिए अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा करने वाले पहले अभिनेता बन जाएंगे.
रूस की है ये योजना
स्काई न्यूज के अनुसार, चैनल वन रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के साथ मिलकर फिल्म 'चैलेंज' (Challenge) के लिए काम कर रहा है. उनकी योजना अक्टूबर 2021 में शूटिंग के लिए एक अभिनेत्री को ISS में भेजने की है. इसके लिए अभी उपयुक्त अभिनेत्री की तलाश की जा रही है.
अभिनेत्री में हो ये खूबियां
अंतरिक्ष की यात्रा करने के लिए अभिनेत्री खोजना शुरू हो गया है. इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें रखी गई हैं. इसके तहत आवेदकों को पेशेवर कलाकार होने की जरूरत नहीं है, लेकिन उनकी उम्र 25 से 40 साल के बीच होनी चाहिए और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए. लांकि यह मौका केवल रूसी नागरिकों को ही दिया जाएगा. इसके अलावा 'अभिनेत्री का वजन 50 से 70 किलोग्राम के बीच होना चाहिए और उसकी चेस्ट साइज 112 सेंटीमीटर तक होना चाहिए. इसके अलावा वह साढ़े तीन मिनट में 1 किमी दौड़ पाए, 20 मिनट में 800 मीटर फ्रीस्टाइल स्वीमिंग कर पाए और एक प्रभावशाली तकनीक के साथ 3 मीटर के स्प्रिंगबोर्ड से गोता लगा पाए.'
टॉम क्रूज ने एलन मस्क के साथ की है पार्टनरशिप
उधर टॉम क्रूज ने एक नए प्रोजेक्ट के लिए नासा और एलन मस्क की एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग कंपनी स्पेसएक्स के साथ पार्टनरशिप की है जो अभिनेता को फिल्म के लिए स्पेस में ले जाएगी. क्रूज की 'एज ऑफ टुमॉरो' के डायरेक्टर लिमन इस प्रोजेक्ट को देख रहे हैं. फिल्म की अभी स्क्रिप्ट लिखी जा रही है और इसमें ISS पर जाकर फिल्माए जाने वाले प्रमुख एक्शन सीन को शामिल किया जाएगा.
म्यांमार की सेना ने वास्तविक नेता आंग सान सू की और राष्ट्रपति विन म्यिंट को हिरासत में ले...
सचिन ने 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने 200 टेस्ट में 53.79 की औसत...
पुस्तक वाजपेयी द ईयर्स दैट चेंज्ड इंडिया वाजपेयी की जयंती के मौके पर 25 दिसंबर को बाजार मे...
पीएम किसान सम्मान निधि की सातवीं किस्त का इंतजार कर रहे 11 करोड़ 44 लाख किसानों को इंतजार ...
Daiwa के नए स्मार्ट टीवी में यूजर्स को एलेक्सा बिल्ट इन और स्मार्ट कंट्रोल जैसे खास फीचर्स...
© Copyright 2020 - Qyxix News | Designed & Developed by QyxixTechnology
