Trending
Sat, February 07, 2026
पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में हर रोज होने वाले उतार-चढ़ावों को देखते हुए विपणन कंपनियां अब साप्ताहिक आधार पर कीमतों म...
पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में हर रोज होने वाले उतार-चढ़ावों को देखते हुए विपणन कंपनियां अब साप्ताहिक आधार पर कीमतों में बदलाव का प्लान कर रही हैं।
आने वाले नए साल 2021 से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम हर हफ्ते तय हो सकते हैं। अभी गैस सिलेंडर के दाम हर महीने की पहली तारीख को तय होते हैं। हालांकि दिसंबर में दो बार एलपीजी सिलेंडर के रेट में इजाफा हुआ है। इसे देखते हुए एलपीजी के वितरकों का कहना है कि अब हर हफ्ते घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होगा।
पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में हर रोज होने वाले उतार-चढ़ावों को देखते हुए विपणन कंपनियां अब साप्ताहिक आधार पर कीमतों में बदलाव का प्लान कर रही हैं। कंपनियों का कहना है कि ऐसा करने से कंपनी व ग्राहक दोनों को फायदा है। उनके मुताबिक, कंपनियों की तरफ से इसका प्रस्ताव केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के पास भेज दिया गया है। वहां इस प्रस्ताव पर बातचीत चल रही है।

बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना 6 बजे तय किए जाते हैं। इससे तेल के दामों में कोई बदलाव होने पर पेट्रोलियम कंपनियां उसे आसानी से रोजाना समायोजित कर लेती हैं, लेकिन रसोई गैस के दाम हर महीने तय होने की वजह से उनको पूरे महीने तक नुकसान को उठाना पड़ता है।

इसके चलते कंपनियां काफी समय से कीमतों में बदलाव के तरीकों पर विचार कर रही थीं। यह प्लान कंपनियों को हो रहे घाटे को कम करने के लिए बनाया गया है। इस नई व्यवस्था के जरिए कंपनियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है।
म्यांमार की सेना ने वास्तविक नेता आंग सान सू की और राष्ट्रपति विन म्यिंट को हिरासत में ले...
सचिन ने 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने 200 टेस्ट में 53.79 की औसत...
पुस्तक वाजपेयी द ईयर्स दैट चेंज्ड इंडिया वाजपेयी की जयंती के मौके पर 25 दिसंबर को बाजार मे...
पीएम किसान सम्मान निधि की सातवीं किस्त का इंतजार कर रहे 11 करोड़ 44 लाख किसानों को इंतजार ...
Daiwa के नए स्मार्ट टीवी में यूजर्स को एलेक्सा बिल्ट इन और स्मार्ट कंट्रोल जैसे खास फीचर्स...
© Copyright 2020 - Qyxix News | Designed & Developed by QyxixTechnology
