Trending
Sat, February 07, 2026
विमानों की क्षमता इस्तेमाल में और छूट तथा त्योहारी सीजन की वजह से नवंबर में घरेलू विमान यात्रियों की संख्या इससे पिछले म...
विमानों की क्षमता इस्तेमाल में और छूट तथा त्योहारी सीजन की वजह से नवंबर में घरेलू विमान यात्रियों की संख्या इससे पिछले महीने की तुलना में 22 प्रतिशत बढ़ी है। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने बुधवार को यह जानकारी दी। इक्रा ने कहा कि नवंबर में घरेलू विमान यात्रियों की संख्या
नई दिल्ली, पीटीआइ। विमानों की क्षमता इस्तेमाल में और छूट तथा त्योहारी सीजन की वजह से नवंबर में घरेलू विमान यात्रियों की संख्या इससे पिछले महीने की तुलना में 22 प्रतिशत बढ़ी है। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने बुधवार को यह जानकारी दी। इक्रा ने कहा कि नवंबर में घरेलू विमान यात्रियों की संख्या नवंबर, 2019 के 50 प्रतिशत पर पहुंच गई है।
रेटिंग एजेंसी ने कहा कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस की नयी प्रकृति की वजह से कई देशों ने यात्रा पर नए सिरे से अंकुश लगा दिया है। इससे अंतरराष्ट्रीय हवाई उड़ानों में सुधार में और विलंब हो सकता हैं नागर विमानन महानिदेशलय (डीजीसीए) के पिछले सप्ताह जारी आंकड़ों के अनुसार नवंबर में घरेलू उड़ानों से कुल 63.54 लाख यात्रियों ने यात्रा की। यह आंकड़ा पिछले साल के समान महीने से करीब 51 प्रतिशत कम है।
अक्टूबर में घरेलू उड़ानों में यात्रियों की संख्या पिछले साल के समान महीने से करीब 57 प्रतिशत कम रही थी। इक्रा ने कहा, ‘‘विमान की क्षमता के 70 प्रतिशत सीटों के इस्तेमाल की अनुमति और त्योहारी सीजन की वजह से नवंबर में घरेलू उड़ानों के यात्रियों की संख्या माह-दर-माह आधार पर 22 प्रतिशत बढ़ी है। यह पिछले साल के नवंबर महीने के करीब 50 प्रतिशत पर पहुंच गई है।’’
महाराष्ट्र सरकार ने SOP में किया था बदलाव
पिछले महीने के अंत में महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कोविड -19 के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए अपने SOP में बदलाव किया था और दूसरे राज्य जैसे दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और गोवा से महाराष्ट्र आने वाले लोगों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य कर दिया गया था।
ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्वरुप को देखते हुए केंद्र सरकार ने 23 दिसंबर से 31 दिसंबर तक ब्रिटेन-भारत की सभी उड़ानें निलंबित कर दी हैं। इसके अलावा यूनाइटेड किंगडम से आने वाले हर यात्री को हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद कोरोनावायरस की जांच अनिवार्य होगा।
म्यांमार की सेना ने वास्तविक नेता आंग सान सू की और राष्ट्रपति विन म्यिंट को हिरासत में ले...
सचिन ने 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने 200 टेस्ट में 53.79 की औसत...
पुस्तक वाजपेयी द ईयर्स दैट चेंज्ड इंडिया वाजपेयी की जयंती के मौके पर 25 दिसंबर को बाजार मे...
पीएम किसान सम्मान निधि की सातवीं किस्त का इंतजार कर रहे 11 करोड़ 44 लाख किसानों को इंतजार ...
Daiwa के नए स्मार्ट टीवी में यूजर्स को एलेक्सा बिल्ट इन और स्मार्ट कंट्रोल जैसे खास फीचर्स...
© Copyright 2020 - Qyxix News | Designed & Developed by QyxixTechnology
