Trending
Sat, February 07, 2026
Arunachal Pradesh Election आज यानी 22 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश में पंचायत और नगरपालिका चुनावों के लिए वोटिंग हो रही है। ...
Arunachal Pradesh Election आज यानी 22 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश में पंचायत और नगरपालिका चुनावों के लिए वोटिंग हो रही है। लोगों में वोट देने को लेकर उत्साह बना हुआ। ठंड की परवाह ना करते हुए लोग पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैंं। जानें इस चुनाव से जुड़ी सभी जानकारी।
ईटानगर, जेएनएन। Arunachal Pradesh Election: अरुणाचल प्रदेश में आज यानी 22 दिसंबर को पंचायत और नगरपालिका चुनावों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान को लेकर ठंड में भी लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। सुबह 7 बजे से यहां पर वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन लग गई है। सभी पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। 26 दिसंबर को इन मतों की गणना होगी।
ईटानगर में 90 फीसद मतदान केंद्र अति संवेदनशील
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईटानगर नगरपालिका क्षेत्र में लगभग 90 फीसद मतदान केंद्र अति संवेदनशील हैं, जिसको ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के सभी इंतजाम किए हैं। पंचायत चुनाव के लिए मतपेटियों का उपयोग किया जा रहा है, जबकि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का उपयोग नगरापालिका के चुनाव के लिए किया जा रहा है।
पंचायत चुनाव की अधिसूचना 16 अप्रैल को हुई थी जारी
बता दें कि मंगलवार शाम को ईटानगर और पासीघाट नगरपालिकाओं के चुनाव प्रचार के साथ, पंचायत चुनावों के लिए प्रचार अभियान समाप्त हो गया। नगरपालिका चुनावों के साथ पंचायत चुनाव की अधिसूचना 16 अप्रैल को जारी की गई थी। कुल 5, 83, 409 मतदाता 2902 (कुल 7403 में से) ग्राम पंचायत सीटों, 1073 (1785 में से) के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
पंचायत चुनावों के लिए कुल 12, 356 उम्मीदवार मैदान में
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में तीसरी बार हो रहे पंचायत चुनावों के लिए कुल 12, 356 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल मिलाकर 30 जिला परिषद सदस्य (ZPM), 692 अचल समिति सदस्य (ASM) और 4481 ग्राम पंचायत सदस्य (GPM) इस बार निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि अचल समिति सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 41 सीटें खाली थीं क्योंकि इन सीटों के लिए कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ था।
म्यांमार की सेना ने वास्तविक नेता आंग सान सू की और राष्ट्रपति विन म्यिंट को हिरासत में ले...
सचिन ने 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने 200 टेस्ट में 53.79 की औसत...
पुस्तक वाजपेयी द ईयर्स दैट चेंज्ड इंडिया वाजपेयी की जयंती के मौके पर 25 दिसंबर को बाजार मे...
पीएम किसान सम्मान निधि की सातवीं किस्त का इंतजार कर रहे 11 करोड़ 44 लाख किसानों को इंतजार ...
Daiwa के नए स्मार्ट टीवी में यूजर्स को एलेक्सा बिल्ट इन और स्मार्ट कंट्रोल जैसे खास फीचर्स...
© Copyright 2020 - Qyxix News | Designed & Developed by QyxixTechnology
