Trending
Sat, February 07, 2026
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अब एक नए रूप में फैंस के सामने पेश होने जा रहे हैं. एक्टर के निमेटेड म्यूजिक वीडियो का टी...
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अब एक नए रूप में फैंस के सामने पेश होने जा रहे हैं. एक्टर के निमेटेड म्यूजिक वीडियो का टीजर रिलीज हो गया है.
नई दिल्ली: बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग की गहरी छाप छोड़ने वाले कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) फैंस के दिलों पर राज करते हैं. फैंस कार्तिक की एक झलक के दीवाने रहते हैं. अब अपने चाहने वालों के लिए कार्तिक एक खास तोहफा लेकर आ रहे हैं. एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी आगामी एनिमेटेड म्यूजिक वीडियो का टीजर रिलीज किया है. कार्तिक के इस गाने के बोल 'नाचूंगा ऐसे' (Nachunga Aise) हैं. खास बात ये है कि इस गाने को ओम राउत (Om Raut) निर्देशित कर रहे हैं.
फैंस कार्तिक आर्यन को इस म्यूजिक वीडियो में एनीमेटेड अवतार में देखेंगे. एक्टर इस वीडियो में कुछ शानदार डांस मूव्स दिखाते नजर आ रहे हैं. फैंस को कार्तिक पहली बार इस अंदाज में देखेंगे. ऐसे में ये टीजर आते ही फैंस के बीच छा चुका है.
कार्तिक ने अपने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और लिखा 'सनोर, सेनोरिटा, सुनीता और संगीता सब नाचेंगे, 'नाचूंगा ऐसे' टीचर, ओम राउत, भूषण कुमार'.
टीजर में कार्तिक का शानदार डांस फैंस को दीवाना कर रहा है. इससे पहले कार्तिक का इस तरह का रूप एक्टर के चाहने वालों ने नहीं देखा है.
हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपने आगामी प्रोजेक्ट धमाका की घोषणा की. अपने इस नए प्रोजेक्ट में कार्तिक अर्जुन पाठक की भूमिका निभा रहे है. खास बात ये है कि यह एक थ्रिलर फिल्म होगी.
कार्तिक (Kartik Aaryan) ने अपनी आगामी फिल्म की झलक भी हाल ही में फैंस के सामने पेश की है. कार्तिक फिल्म में एक पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगे जो आतंकवादी हमले को जानकर पर खेलकर कवर करता है. हाल ही में अपनी इस फिल्म की घोषणा करते हुए कार्तिक ने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'अर्जुन पाठक.. धमाका' इस फिल्म का निर्देशन राम माधवानी करने वाले हैं.
म्यांमार की सेना ने वास्तविक नेता आंग सान सू की और राष्ट्रपति विन म्यिंट को हिरासत में ले...
सचिन ने 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने 200 टेस्ट में 53.79 की औसत...
पुस्तक वाजपेयी द ईयर्स दैट चेंज्ड इंडिया वाजपेयी की जयंती के मौके पर 25 दिसंबर को बाजार मे...
पीएम किसान सम्मान निधि की सातवीं किस्त का इंतजार कर रहे 11 करोड़ 44 लाख किसानों को इंतजार ...
Daiwa के नए स्मार्ट टीवी में यूजर्स को एलेक्सा बिल्ट इन और स्मार्ट कंट्रोल जैसे खास फीचर्स...
© Copyright 2020 - Qyxix News | Designed & Developed by QyxixTechnology
