Trending
Sat, February 07, 2026
Brain Eating Amoeba: दिमाग को चट कर जाने वाला नेग्लरिया फाउलेरी (Naegleria fowleri) अमीबा आम तौर पर झीलों, नदियों और गर्...
Brain Eating Amoeba: दिमाग को चट कर जाने वाला नेग्लरिया फाउलेरी (Naegleria fowleri) अमीबा आम तौर पर झीलों, नदियों और गर्म झरनों और मिट्टी जैसे गर्म ताजे पानी में पाया जाता है. अमेरिका (USA) के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (CDC) के मुताबिक, यह बीमारी अब उत्तरी अमेरिका के राज्यों में भी फैलना शुरू हो गई है.
वाशिंगटन: अमेरिका में कोरोना वायरस (Coronavirus) संकट के बीच एक नई बीमारी ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. दिमाग को चट कर जाने वाले अमीबा (Brain Eating Amoeba) से अमेरिका में कई मौतें हुई हैं. इस अमीबा का वैज्ञानिक नाम नेग्लरिया फाउलेरी है. डॉक्टरों से लेकर वैज्ञानिकों तक सभी पता करने में जुटे हैं कि यह कहां से आया है.
फिलहाल नेग्लरिया फाउलेरी (Naegleria fowleri) अमीबा (Amoeba) अमेरिका के दक्षिणी राज्यों में फैल रहा है. जलवायु परिवर्तन (Climate Change) इसके संक्रमण की मुख्य वजह बताई जा रही है. रिपोर्ट के अनुसार, नेग्लरिया फाउलेरी नामक यह घातक अमीबा (Brain Eating Amoeba) मस्तिष्क को खा जाता है.
अमेरिका (USA) के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (CDC) के मुताबिक, यह बीमारी अब उत्तरी अमेरिका के राज्यों में भी फैलना शुरू हो गई है. वैज्ञानिकों ने इसके लिए चेतावनी भी जारी की है. जान लें कि नेग्लरिया फाउलेरी अमीबा पानी से जुड़ा है और पानी हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है.
दिमाग को चट कर जाने वाला यह अमीबा (Brain Eating Amoeba) यानी नेग्लरिया फाउलेरी आम तौर पर झीलों, नदियों और गर्म झरनों और मिट्टी जैसे गर्म ताजे पानी में पाया जाता है. यह एक एकल कोशिका जीवित जीव (सिंगल सेल लिविंग ऑर्गेनिज्म) है. इसके संक्रमण की बीमारी बेहद घातक होती है. इससे मौत निश्चित मानी जाती है.
नेग्लेरिया फाउलेरी के संक्रमण के मुख्य लक्षणों में गंभीर सिरदर्द, बुखार और उल्टी शामिल है. इसके अलावा गर्दन कड़ी होना, दौरे पड़ना, मानसिक बीमारी और कोमा में चले जाना शामिल है. वैज्ञानिकों का मानना है कि सही समय पर नेग्लेरिया फाउलेरी के संक्रमण की बीमारी का पता चल जाने पर संक्रमित की जान बचाई जा सकती है.
म्यांमार की सेना ने वास्तविक नेता आंग सान सू की और राष्ट्रपति विन म्यिंट को हिरासत में ले...
सचिन ने 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने 200 टेस्ट में 53.79 की औसत...
पुस्तक वाजपेयी द ईयर्स दैट चेंज्ड इंडिया वाजपेयी की जयंती के मौके पर 25 दिसंबर को बाजार मे...
पीएम किसान सम्मान निधि की सातवीं किस्त का इंतजार कर रहे 11 करोड़ 44 लाख किसानों को इंतजार ...
Daiwa के नए स्मार्ट टीवी में यूजर्स को एलेक्सा बिल्ट इन और स्मार्ट कंट्रोल जैसे खास फीचर्स...
© Copyright 2020 - Qyxix News | Designed & Developed by QyxixTechnology
