Trending
Sat, February 07, 2026
COVID-19 new strain: कोरोना के नए स्ट्रेन (Corona New Strain) के मामले अब कई देशों में देखने को मिल रहे हैं. इस बीच विशे...
COVID-19 new strain: कोरोना के नए स्ट्रेन (Corona New Strain) के मामले अब कई देशों में देखने को मिल रहे हैं. इस बीच विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना का ये नया अवतार युवा आयु वर्ग (Young Age Group) पर ज्यादा असरदार है.
नई दिल्ली: कोरोना का नया स्ट्रेन (Corona New Strain) मिलने से दुनियाभर में हड़कंप मचा हुआ है. कई देशों ने इसके चलते दोबारो लॉकडाउन (Lockdown) लगा दिया है तो कई देशों ने ब्रिटेन (Britain) से यात्रियों की आवाजाही पर रोक लगा दी है. इस बीच विशेषज्ञों का दावा है कि कोरोना (Corona Virus) का ये नया अवतार युवाओं (Young Age Group) के लिए ज्यादा खतरनाक साबित हो रहा है.
यूरोपियन सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल (European Centre for Disease Control) के मुताबिक कोरोना (Corona Virus) का ये नया स्ट्रेन (Corona New Strain) युवा आयु वर्ग के लिए ज्यादा खतरनाक है. अब तक देखा गया है कि कोरोना 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है, लेकिन कोरोना के नए स्ट्रेन (Corona New Strain) से संक्रमण का खतरा युवाओं में ज्यादा है.
साउथ अफ्रीका (South Africa) में कोरोना के नए स्ट्रेन (SARS-CoV-2) के 200 नए मामले सामने आए हैं. साउथ अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री ज्वेली मखिजे (Zweli Mkhize) के मुताबिक कोरोना के नए स्ट्रेन (Corona New Strain) के मामले युवाओं में ज्यादा सामने आ रहे हैं. उन्होंने ये भी बताया कि चिकित्सकों ने कोरोना के नए वेरियंट के एंटीडॉट की स्टडी में पाया है कि ये वायरस ज्यादार युवाओं में देखने को मिल रहा है. ये वो लोग हैं जिन्हें पहले से कोई बड़ी बीमारी भी नही है.
दुनिया के कई राज्यों में कोरोना की वैक्सीन का इस्तेमाल शुरू हो चुका है. लेकिन अब तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि कोरोना वैक्सीन इस नए 501.v2 वेरिएंट के खिलाफ असरदार साबित होगी या नहीं. University of Kwazulu-Natal के प्रोफेसर ट्यूलियो डे ओलिविएरा (Tulio de Oliviera) का कहना है कि मौजूदा वैक्सीन का कोरोना के नए स्ट्रेन (Corona New Strain) पर असर के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता.
म्यांमार की सेना ने वास्तविक नेता आंग सान सू की और राष्ट्रपति विन म्यिंट को हिरासत में ले...
सचिन ने 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने 200 टेस्ट में 53.79 की औसत...
पुस्तक वाजपेयी द ईयर्स दैट चेंज्ड इंडिया वाजपेयी की जयंती के मौके पर 25 दिसंबर को बाजार मे...
पीएम किसान सम्मान निधि की सातवीं किस्त का इंतजार कर रहे 11 करोड़ 44 लाख किसानों को इंतजार ...
Daiwa के नए स्मार्ट टीवी में यूजर्स को एलेक्सा बिल्ट इन और स्मार्ट कंट्रोल जैसे खास फीचर्स...
© Copyright 2020 - Qyxix News | Designed & Developed by QyxixTechnology
